पूर्णिया में नहाने समय सौरा नदी में डुबा युवक:रिश्तेदार के घर दाह-संस्कार में आए थे; SDRF सुबह करेगी लापता की तलाश

पूर्णिया में नहाने समय सौरा नदी में डुबा युवक:रिश्तेदार के घर दाह-संस्कार में आए थे; SDRF सुबह करेगी लापता की तलाश

पूर्णिया में गुरुवार को रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होने पहुंचा युवक सौरा नदी में डूब गया। युवक दाह संस्कार के बाद नदी में नहा रहा था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी घाट मुक्तिधाम की है। स्थानीय गोताखोर और SDRF युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग अभियान सुबह के लिए रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। लापता की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवनदेवी टोला निवासी टिड्डा मेहतर के बेटे रंजन मेहतर (32) के रूप में हुई है। रिश्तेदार विनोद कुमार और रंजन मेहतर की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि रंजन मेहतर रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होने भवानीपुर से पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी घाट मुक्तिधाम आए थे। दाह-संस्कार के बाद वे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। डूबते हुए उन्होंने जब तक आवाज लगाई काफी देरी हो चुकी थी। पानी गहरा होने की वजह से किसी ने पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई। युवक के डूबने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। शाम होनी की वजह से सर्चिंग अभियान रोका स्थानीय सदर थाना की पुलिस को कॉल कर युवक के डूबने की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने युवक को काफी ढूंढा। मगर शाम होनी की वजह से सर्चिंग अभियान रोक दी गई है। सुबह SDRF और स्थानीय गोताखोर तालाब में सघन तलाशी अभियान चलाएंगे। रंजन मेहतर दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है। वो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद पत्नी पूनम देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्णिया में गुरुवार को रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होने पहुंचा युवक सौरा नदी में डूब गया। युवक दाह संस्कार के बाद नदी में नहा रहा था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी घाट मुक्तिधाम की है। स्थानीय गोताखोर और SDRF युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग अभियान सुबह के लिए रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। लापता की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवनदेवी टोला निवासी टिड्डा मेहतर के बेटे रंजन मेहतर (32) के रूप में हुई है। रिश्तेदार विनोद कुमार और रंजन मेहतर की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि रंजन मेहतर रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होने भवानीपुर से पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी घाट मुक्तिधाम आए थे। दाह-संस्कार के बाद वे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। डूबते हुए उन्होंने जब तक आवाज लगाई काफी देरी हो चुकी थी। पानी गहरा होने की वजह से किसी ने पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई। युवक के डूबने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। शाम होनी की वजह से सर्चिंग अभियान रोका स्थानीय सदर थाना की पुलिस को कॉल कर युवक के डूबने की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने युवक को काफी ढूंढा। मगर शाम होनी की वजह से सर्चिंग अभियान रोक दी गई है। सुबह SDRF और स्थानीय गोताखोर तालाब में सघन तलाशी अभियान चलाएंगे। रंजन मेहतर दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है। वो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद पत्नी पूनम देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *