आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों का सम्मान:जिले में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत किया जा रहा है जागरूक सड़क दुर्घटनाओं को रोकना मकसद

आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों का सम्मान:जिले में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत किया जा रहा है जागरूक सड़क दुर्घटनाओं को रोकना मकसद

आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। सड़क सुरक्षा के माध्यम से बड़ी संख्या में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस कार्यक्रम में ए आरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव और आरटीओ रहे आर एन चौधरी शाहिद बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सभी लोग निभाए जिम्मेदारी
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व आरटीओ आर एन चौधरी का कहना है कि जिस तरह से बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की है। और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में चर्चा की है। वह निश्चित रूप से सराहनीय है। हम सभी को इससे सीख लेने की जरूरत है। कि हम नशे में गाड़ी ना चलाएं। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के जो भी नियम है। उनका पालन करें। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। लगातार जिस तरह से हम सभी लोग मिलकर इसका प्रयास कर रहे हैं निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सराहनीय प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *