रायबरेली में ड‍िरेल होने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन:इंजन के पहिए में फंसी साइक‍िल, लोको पायलट की सूझबूझ हादसा टला

रायबरेली में ड‍िरेल होने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन:इंजन के पहिए में फंसी साइक‍िल, लोको पायलट की सूझबूझ हादसा टला

रायबरेली में गुरुवार सुबह वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में एक साइकिल फंस गई। ट्रेन चालक की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए, जिससे संभावित दुर्घटना होने से बच गई। यह घटना रूपामऊ और रायबरेली रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 143 के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही क्रॉसिंग गेट के पास पहुंची, पटरी के किनारे खड़ी एक साइकिल अचानक इंजन में फंस गई। साइकिल इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलने पर रेल पथ टीम मौके पर पहुंची और इंजन में फंसी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 10 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। साइकिल हटाए जाने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की साइकिल रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। जिसकी चपेट में ट्रेन का इंजन आ गया। साइकिल इंजन के पहिए में फंसने से पहिए का क्रॉस आगे हो गया। जिससे ट्रेन के डिरेल होने की आशंका बन गई। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *