पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी फ्री इंटर्नशिप का मौका:8000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, विश्वविद्यालय और अगस्त्य फाउंडेशन के बीच हुआ MoU

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी फ्री इंटर्नशिप का मौका:8000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, विश्वविद्यालय और अगस्त्य फाउंडेशन के बीच हुआ MoU

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में 8,000 से अधिक विद्यार्थियों को फ्री में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। आज यूनिवर्सिटी ने अगस्त्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। इस MoU के अंतर्गत अगस्त्य फाउंडेशन के प्रशिक्षक पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में जाकर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग प्रदान करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूलों से जोड़ते हुए इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के अकादमिक अध्ययन को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अबू बकर रिज़वी ने कहा कि यह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस समझौते से हमारे विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा, बल्कि प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए भी मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं कुलपति प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह समझौता पूरे पीपीयू परिवार के सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता का परिणाम है। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे नवाचारपूर्ण कदमों के लिए तत्पर रहता है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करें। न्यूनतम 50 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार सेमेस्टर V के सभी विद्यार्थियों को चार क्रेडिट के लिए न्यूनतम 50 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप करना आवश्यक है। इसी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा ये MoU किया गया है। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. मोहम्मद अली ने कहा कि इस समझौते के पश्चात अब पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी इंटर्नशिप प्रारंभ होने से पूर्व ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़ सकेंगे। संबंधित संस्थाएं विश्वविद्यालय के कॉलेजों में जाकर अपनी कार्यप्रणाली, उद्देश्य और कार्यक्षेत्र की जानकारी देंगी। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में 8,000 से अधिक विद्यार्थियों को फ्री में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। आज यूनिवर्सिटी ने अगस्त्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। इस MoU के अंतर्गत अगस्त्य फाउंडेशन के प्रशिक्षक पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में जाकर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग प्रदान करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूलों से जोड़ते हुए इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के अकादमिक अध्ययन को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अबू बकर रिज़वी ने कहा कि यह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस समझौते से हमारे विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा, बल्कि प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए भी मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं कुलपति प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह समझौता पूरे पीपीयू परिवार के सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता का परिणाम है। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे नवाचारपूर्ण कदमों के लिए तत्पर रहता है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करें। न्यूनतम 50 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार सेमेस्टर V के सभी विद्यार्थियों को चार क्रेडिट के लिए न्यूनतम 50 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप करना आवश्यक है। इसी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा ये MoU किया गया है। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. मोहम्मद अली ने कहा कि इस समझौते के पश्चात अब पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी इंटर्नशिप प्रारंभ होने से पूर्व ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़ सकेंगे। संबंधित संस्थाएं विश्वविद्यालय के कॉलेजों में जाकर अपनी कार्यप्रणाली, उद्देश्य और कार्यक्षेत्र की जानकारी देंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *