प्रयागराज में निमार्णधीन मकान गिरा, तीन मजदूर दबे:बेसमेंट खोदाई के दौरान हादसा, मलबे से निकाले गए मजदूर अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज में निमार्णधीन मकान गिरा, तीन मजदूर दबे:बेसमेंट खोदाई के दौरान हादसा, मलबे से निकाले गए मजदूर अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज के शाहगंज इलाके में गुरुवार रात एक निर्माणधीन मकान ढह गया। मकान गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे तीनों मजदूरों को निकाल असपताल पहुंचाया गया है। गली में गिरे मलबे को साफ किया जा रहा है। राहत कार्य अभी भी जारी है। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हादसा शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र सौदागर की मस्जिद के बगल में हुआ। यह मकान मो. अजीज का है। उनका सरकारी राशन गल्ले का कोटा है। मकान में करीब एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। करीब 20 फीट गहरा बेसमेंट बनाया जा रहा था। बेसमेंट में ज्यादा खोदाई कर दी गई। गुरुवार को पिलर उठाने के दौरान मकान का बचा हुआ हिस्सा ढह गया। काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। जबकि मिस्त्री को ईंट लगने से चोट लगी। शोर मचने पर लोगों ने राहत कार्य शुरू कर मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को काफी चोट लगी है। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *