सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने निजी मकान मालिक के रिश्तेदारों पर गला रेतकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड नंबर-3, अदा टोला निवासी 50 वर्षीय शंकर शर्मा के रूप में हुई है। वह सियाराम शर्मा के पुत्र थे। शंकर शर्मा पेशे से राजमिस्त्री थे और कई वर्षों से गांव में मकान निर्माण का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटे थे। मकान के निर्माण ढांचे में बदलाव को लेकर हुआ था विवाद मृतक के बड़े पुत्र मिथिलेश शर्मा ने बताया कि उनके पिता ने चैनपुर गांव निवासी समीर झा के मकान निर्माण का ठेका लिया था। वे बीते करीब डेढ़ महीने से इस मकान में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे। मिथिलेश के अनुसार, मकान के निर्माण ढांचे में बदलाव को लेकर पिछले 15 दिनों से मकान मालिक पक्ष से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुछ दिनों तक काम भी बंद रहा था, लेकिन बाद में दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। मिथिलेश ने बताया कि गुरुवार को शंकर शर्मा मजदूरों के साथ काम पर गए थे। दोपहर बाद अचानक परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली। बड़े भाई बोले-कटा हुआ था, और खून बह रहा था जब मृतक के बड़े भाई शंभू शर्मा मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शंकर शर्मा का गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। इसी आधार पर परिजनों ने गला रेतकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि वे ईंट लाने के लिए कुछ दूरी पर गए थे। लौटकर आने पर उन्होंने शंकर शर्मा को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके गले से खून निकल रहा था। हालांकि, किसी ने भी घटना को प्रत्यक्ष रूप से घटित होते नहीं देखा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीपीओ ने कहा-मामले की जांच जारी मामले को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने निजी मकान मालिक के रिश्तेदारों पर गला रेतकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड नंबर-3, अदा टोला निवासी 50 वर्षीय शंकर शर्मा के रूप में हुई है। वह सियाराम शर्मा के पुत्र थे। शंकर शर्मा पेशे से राजमिस्त्री थे और कई वर्षों से गांव में मकान निर्माण का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटे थे। मकान के निर्माण ढांचे में बदलाव को लेकर हुआ था विवाद मृतक के बड़े पुत्र मिथिलेश शर्मा ने बताया कि उनके पिता ने चैनपुर गांव निवासी समीर झा के मकान निर्माण का ठेका लिया था। वे बीते करीब डेढ़ महीने से इस मकान में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे। मिथिलेश के अनुसार, मकान के निर्माण ढांचे में बदलाव को लेकर पिछले 15 दिनों से मकान मालिक पक्ष से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुछ दिनों तक काम भी बंद रहा था, लेकिन बाद में दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। मिथिलेश ने बताया कि गुरुवार को शंकर शर्मा मजदूरों के साथ काम पर गए थे। दोपहर बाद अचानक परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली। बड़े भाई बोले-कटा हुआ था, और खून बह रहा था जब मृतक के बड़े भाई शंभू शर्मा मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शंकर शर्मा का गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। इसी आधार पर परिजनों ने गला रेतकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि वे ईंट लाने के लिए कुछ दूरी पर गए थे। लौटकर आने पर उन्होंने शंकर शर्मा को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके गले से खून निकल रहा था। हालांकि, किसी ने भी घटना को प्रत्यक्ष रूप से घटित होते नहीं देखा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीपीओ ने कहा-मामले की जांच जारी मामले को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


