नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, TRE-4 की भर्ती को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में है। नीट स्टूडेंट रेप-मौत मामला में शंभू हॉस्टल का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के बीच तीखी बहस बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा, ‘चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो। 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे। गड़बड़ करते थे उसी का ना पैसा था सब। गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए।’ मुख्यमंत्री की बात सुनकर तेजस्वी मुस्कुराते दिखे। उन्होंने कहा, ‘कुछ भी बोलिएगा।’ जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें डांटकर बिठा दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. CM महिला प्रेमी हैं, गिरिराज सिंह को अक्ल नहीं: तेज प्रताप तेज प्रताप से उनके समर्थक ने कहा, ‘भइया आपने जो शंख बजाया, वो सुनकर मन खुश हो गया। मोदी जी से तो शंख बजेगा नहीं।’ जिसके जवाब में तेजप्रताप ने कहा- ‘हर किसी से शंख नहीं बज सकता, उसके लिए कलेजा चाहिए।’ दरअसल, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से बातचीत की। सवाल-जवाब में तेजप्रताप ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कहा, उन्हें अक्ल ही कहां है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार को तेजप्रताप ने महिला प्रेमी बताया। पूरी खबर पढ़ें 3. TRE-4 की भर्ती के लिए आंदोलन करेंगे छात्र संगठन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। इसे लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी है। दरअसल, पूरे कैलेंडर में कहीं भी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का जिक्र नहीं किया गया है। इसे लेकर अभ्यर्थियों का मानना है कि सरकार की मंशा TRE-4 को टालने की है। TRE 4 की बहाली की मांग को लेकर 16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4. नीट स्टूडेंट रेप-मौत मामला, कैंसिल होगा हॉस्टल लाइसेंस पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस में शंभू गर्ल्स हॉस्टल का लाइसेंस कैंसिल होगा। साथ ही हॉस्टल की संचालिका पटना में कोई भी हॉस्टल रन नहीं कर पाएंगी। बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि गर्ल्स हॉस्टल मैनेजमेंट से बड़ी लापरवाही हुई है इसलिए उनपर एक्शन लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 5. परीक्षा देने पहुंची छात्राओं के उतरवाए गए हिजाब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। पहली पाली में फिजिक्स, जबकि दूसरी पाली में भूगोल (Geography) और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा है। छात्रों को कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। जूते बैन होने के कारण ठंड में स्टूडेंस चप्पल में एग्जाम देने पहुंचे। वैशाली में चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास से चिट मिली। चीटिंग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार चुनाव फिर से करवाने की मांग, SC में याचिका प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कर नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। जन सुराज पार्टी की ओर से दायर रिट याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जायमॉल्या बागची की पीठ करेगी। पूरी खबर पढ़ें 7. पड़ोसी की फंसाने के लिए कर्नाटक से चुराकर लाया विस्फोटक मेरा अपने पड़ोसी से जमीन-जायदाद को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मैं दिसंबर में कर्नाटक गया था और 26-27 जनवरी को ट्रेन से लौटा। उसी दौरान मैं विस्फोटक सामग्री लेकर आया और उसे पड़ोसी के घर फंसाने के इरादे से फेंक दिया। मेरी मां ने भी पुलिस को सूचना दी थी ताकि मामला उसी पर चला जाए। यह कबूलनामा है, अहिरवलिया गांव से बरामद अवैध विस्फोटक मामले के मुख्य आरोपी विध्यांशु राव उर्फ दिव्यांशु राव का। बगहा पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि कैसे कर्नाटक की एक पत्थर तोड़ने वाली कंपनी से डेटोनेटर विस्फोटक के तीन पीस लेकर आया। पूरी खबर पढ़ें 8. अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या बांका में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई है। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के भोलाडीह गांव की है। बुधवार देर रात झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान भोलाडीह निवासी शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी (24) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। झुनझुनियां गांव के निवासी मृतका के पिता पप्पू यादव ने बताया कि उनकी बेटी बबीता देवी का पति शंभू यादव दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके साथ हिंसक तरीके से बर्ताव कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें 9. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की खुदकुशी Dear Wife पूजा, अब कहने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। सल्फास का सुझाव देने के लिए धन्यवाद (Thank you for recommending Sulphas)। मैं वैवाहिक विवाद के मामले में हो रहे कानूनी उत्पीड़न से तंग आ चुका हूं। इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मैंने कभी दहेज की कोई मांग नहीं की और न ही अपनी पत्नी या किसी अन्य के साथ किसी तरह का हिंसक व्यवहार किया। ये 35 वर्षीय सौरभ राजू के सुसाइड नोट के कुछ अंश हैं।मोतिहारी के सौरभ ने 2 फरवरी को सल्फास खाकर मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। पूरी खबर पढ़ें 10. लापता स्टूडेंट का गंगा में मिला शव, हत्या की आशंका पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रबाईच गांव निवासी किशोर अमित कुमार का शव गरुवार को गंगा नदी से बरामद किया गया। अमित पिछले चार दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार, अमित रविवार को अपने दोस्तों के साथ सबलपुर आया था। यहां सबलपुर के कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया, जो जल्द ही झगड़े में बदल गया। झगड़े से बचने के लिए अमित और उसके दोस्त गंगा नदी की ओर भागे। आरोप है कि स्थानीय युवकों ने पीछा कर अमित और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। इसके बाद नदी के पास उनके साथ मारपीट की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. छोटे भाई ने सुपारी देकर करवाई बड़े भाई की हत्या किशनगंज में सड़क किनारे मिले शव मामले का खुलासा हो गया है। मृतक मंजर आलम (46) के छोटे भाई ने ही हत्या कराने की सुपारी दी थी। मामले में मुख्य आरोपी छोटे भाई समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना झिलझिली गांव की है। मृतक की पत्नी परवीन बेगम ने बहादुरगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 34 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ें 12. रेलवे ट्रैक पर मिला महिला समेत बच्चे का शव समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला और एक साल के बच्चे का शव मिला है। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में है, जबकि बच्चे की बॉडी ट्रैक किनारे बोरी पर रखा था। आशंका ही हत्या के बॉडी फेंकी गई है, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा भी पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे शिक्षकों की नो एंट्री वैशाली के हाजीपुर स्थित सुखदेव मुखलाल कॉलेज के इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा के दौरान एक शिक्षक को निर्धारित समय से देर से पहुंचने पर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शिक्षक को केंद्र के गेट पर ही रोक लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित शिक्षक परीक्षा शुरू होने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर जाने का प्रयास करने लगे, वहां मौजूद लोगों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश से रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पंचायत ने विवाहिता की प्रेमी से करवाई दूसरी शादी समस्तीपुर में डेढ़ साल की बच्चे की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। यहां तक की अपने बच्चे को भी साथ रखने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा सुपौल गांव का है। उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ वार्ड-7 की रहने वाली अंजली कुमारी की शादी साढ़े तीन साल पहले वैशाली के जंदाहा निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार से सभी जिलों में मौसम समान्य रहेगा बिहार में मौसम बदल रहा है। दिन में धूप निकल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, TRE-4 की भर्ती को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में है। नीट स्टूडेंट रेप-मौत मामला में शंभू हॉस्टल का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के बीच तीखी बहस बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कहा, ‘चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो। 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे। गड़बड़ करते थे उसी का ना पैसा था सब। गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए।’ मुख्यमंत्री की बात सुनकर तेजस्वी मुस्कुराते दिखे। उन्होंने कहा, ‘कुछ भी बोलिएगा।’ जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें डांटकर बिठा दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. CM महिला प्रेमी हैं, गिरिराज सिंह को अक्ल नहीं: तेज प्रताप तेज प्रताप से उनके समर्थक ने कहा, ‘भइया आपने जो शंख बजाया, वो सुनकर मन खुश हो गया। मोदी जी से तो शंख बजेगा नहीं।’ जिसके जवाब में तेजप्रताप ने कहा- ‘हर किसी से शंख नहीं बज सकता, उसके लिए कलेजा चाहिए।’ दरअसल, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से बातचीत की। सवाल-जवाब में तेजप्रताप ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कहा, उन्हें अक्ल ही कहां है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार को तेजप्रताप ने महिला प्रेमी बताया। पूरी खबर पढ़ें 3. TRE-4 की भर्ती के लिए आंदोलन करेंगे छात्र संगठन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। इसे लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी है। दरअसल, पूरे कैलेंडर में कहीं भी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का जिक्र नहीं किया गया है। इसे लेकर अभ्यर्थियों का मानना है कि सरकार की मंशा TRE-4 को टालने की है। TRE 4 की बहाली की मांग को लेकर 16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4. नीट स्टूडेंट रेप-मौत मामला, कैंसिल होगा हॉस्टल लाइसेंस पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस में शंभू गर्ल्स हॉस्टल का लाइसेंस कैंसिल होगा। साथ ही हॉस्टल की संचालिका पटना में कोई भी हॉस्टल रन नहीं कर पाएंगी। बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि गर्ल्स हॉस्टल मैनेजमेंट से बड़ी लापरवाही हुई है इसलिए उनपर एक्शन लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 5. परीक्षा देने पहुंची छात्राओं के उतरवाए गए हिजाब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। पहली पाली में फिजिक्स, जबकि दूसरी पाली में भूगोल (Geography) और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा है। छात्रों को कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। जूते बैन होने के कारण ठंड में स्टूडेंस चप्पल में एग्जाम देने पहुंचे। वैशाली में चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास से चिट मिली। चीटिंग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार चुनाव फिर से करवाने की मांग, SC में याचिका प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कर नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। जन सुराज पार्टी की ओर से दायर रिट याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जायमॉल्या बागची की पीठ करेगी। पूरी खबर पढ़ें 7. पड़ोसी की फंसाने के लिए कर्नाटक से चुराकर लाया विस्फोटक मेरा अपने पड़ोसी से जमीन-जायदाद को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मैं दिसंबर में कर्नाटक गया था और 26-27 जनवरी को ट्रेन से लौटा। उसी दौरान मैं विस्फोटक सामग्री लेकर आया और उसे पड़ोसी के घर फंसाने के इरादे से फेंक दिया। मेरी मां ने भी पुलिस को सूचना दी थी ताकि मामला उसी पर चला जाए। यह कबूलनामा है, अहिरवलिया गांव से बरामद अवैध विस्फोटक मामले के मुख्य आरोपी विध्यांशु राव उर्फ दिव्यांशु राव का। बगहा पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि कैसे कर्नाटक की एक पत्थर तोड़ने वाली कंपनी से डेटोनेटर विस्फोटक के तीन पीस लेकर आया। पूरी खबर पढ़ें 8. अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या बांका में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई है। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के भोलाडीह गांव की है। बुधवार देर रात झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान भोलाडीह निवासी शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी (24) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। झुनझुनियां गांव के निवासी मृतका के पिता पप्पू यादव ने बताया कि उनकी बेटी बबीता देवी का पति शंभू यादव दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके साथ हिंसक तरीके से बर्ताव कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें 9. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की खुदकुशी Dear Wife पूजा, अब कहने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। सल्फास का सुझाव देने के लिए धन्यवाद (Thank you for recommending Sulphas)। मैं वैवाहिक विवाद के मामले में हो रहे कानूनी उत्पीड़न से तंग आ चुका हूं। इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मैंने कभी दहेज की कोई मांग नहीं की और न ही अपनी पत्नी या किसी अन्य के साथ किसी तरह का हिंसक व्यवहार किया। ये 35 वर्षीय सौरभ राजू के सुसाइड नोट के कुछ अंश हैं।मोतिहारी के सौरभ ने 2 फरवरी को सल्फास खाकर मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। पूरी खबर पढ़ें 10. लापता स्टूडेंट का गंगा में मिला शव, हत्या की आशंका पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रबाईच गांव निवासी किशोर अमित कुमार का शव गरुवार को गंगा नदी से बरामद किया गया। अमित पिछले चार दिनों से लापता था। जानकारी के अनुसार, अमित रविवार को अपने दोस्तों के साथ सबलपुर आया था। यहां सबलपुर के कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया, जो जल्द ही झगड़े में बदल गया। झगड़े से बचने के लिए अमित और उसके दोस्त गंगा नदी की ओर भागे। आरोप है कि स्थानीय युवकों ने पीछा कर अमित और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। इसके बाद नदी के पास उनके साथ मारपीट की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. छोटे भाई ने सुपारी देकर करवाई बड़े भाई की हत्या किशनगंज में सड़क किनारे मिले शव मामले का खुलासा हो गया है। मृतक मंजर आलम (46) के छोटे भाई ने ही हत्या कराने की सुपारी दी थी। मामले में मुख्य आरोपी छोटे भाई समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना झिलझिली गांव की है। मृतक की पत्नी परवीन बेगम ने बहादुरगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 34 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ें 12. रेलवे ट्रैक पर मिला महिला समेत बच्चे का शव समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला और एक साल के बच्चे का शव मिला है। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में है, जबकि बच्चे की बॉडी ट्रैक किनारे बोरी पर रखा था। आशंका ही हत्या के बॉडी फेंकी गई है, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा भी पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे शिक्षकों की नो एंट्री वैशाली के हाजीपुर स्थित सुखदेव मुखलाल कॉलेज के इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा के दौरान एक शिक्षक को निर्धारित समय से देर से पहुंचने पर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शिक्षक को केंद्र के गेट पर ही रोक लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित शिक्षक परीक्षा शुरू होने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर जाने का प्रयास करने लगे, वहां मौजूद लोगों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश से रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पंचायत ने विवाहिता की प्रेमी से करवाई दूसरी शादी समस्तीपुर में डेढ़ साल की बच्चे की मां ने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। यहां तक की अपने बच्चे को भी साथ रखने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा सुपौल गांव का है। उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ वार्ड-7 की रहने वाली अंजली कुमारी की शादी साढ़े तीन साल पहले वैशाली के जंदाहा निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार से सभी जिलों में मौसम समान्य रहेगा बिहार में मौसम बदल रहा है। दिन में धूप निकल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


