राजस्थान: सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर, जानिए फिर क्या हुआ

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना हुई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर बनी दुकान में आभूषण बनाने के कार्य के दौरान सात ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।

चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था।

पास की छत पर जा बैठा कबूतर

इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।

bird flying with gold chain

जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया।

चर्चा का विषय बनी घटना

व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।

shocking pigeon incident

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पूरे दिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *