शाजापुर में वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

शाजापुर में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सद्दाम (पिता: रसूल, निवासी मगराना, राजगढ़) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, सद्दाम अपनी बाइक से मगराना से पढ़ाना की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सद्दाम को परिजन अपने निजी वाहन से शाजापुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल होगा शव का पीएम अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश जारी अस्पताल पुलिस चौकी ने जीरो पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सद्दाम मजदूरी का काम करता था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *