सराफा व्यापारी को बदमाश ने पहले बातों में फंसाया, फिर जेवरात से भरा बैग लेकर हो गया चंपत

सराफा व्यापारी को बदमाश ने पहले बातों में फंसाया, फिर जेवरात से भरा बैग लेकर हो गया चंपत

नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम रहठा में मंगलवार की शाम अज्ञात बदमाश ने सराफा कारोबारी की दुकान से जेवरात से भरा बैग पार दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुट गई है। फिलहाल चोरी हुए बैग में मौजूद जेवरात की कीमत का स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बड़ी मात्रा में आभूषण थे।

घटना मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीडि़त सराफा कारोबारी कौशल साहू, निवासी बेलगांव, जिला डिंडौरी है, जो लगभग 30 किलोमीटर दूर से आकर रहठा में स्व. नरोत्तम काछी की दुकान में सराफा व्यवसाय करता है। मंगलवार को रहठा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण इलाके में भारी भीड़भाड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कौशल साहू दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान एक महिला ग्राहक दुकान पर आई, जिससे वह कारोबार से जुड़ी बातचीत करने लगा। इसी बीच बदमाश ने जेवरात से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। जब तक कारोबारी को घटना का अहसास हुआ, तब तक बदमाश भीड़ में गायब हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का मच गई। पीडि़त सराफा कारोबारी ने तत्काल नोरोजाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *