पलामू में ससुर का हत्यारा दामाद अरेस्ट:दिल्ली से लौटते वक्त रची थी हत्या की साजिश, रामपुरी चाकू मारकर उतारा था मौत के घाट

पलामू में ससुर का हत्यारा दामाद अरेस्ट:दिल्ली से लौटते वक्त रची थी हत्या की साजिश, रामपुरी चाकू मारकर उतारा था मौत के घाट

पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में ससुर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पत्नी और साली पर भी उसने जानलेवा हमला किया था। यह वारदात 29 जनवरी को छत्तरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में हुई थी। हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी लवकुश कुमार यादव (30) ने अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी, साली और ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी रीता देवी और साली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ केस घटना के बाद घायल पत्नी रीता देवी के बयान के आधार पर छत्तरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी शुरू की और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागने की फिराक में है। इसके बाद जपला बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली से लौटते वक्त बनाई थी हत्या की योजना पुलिस पूछताछ में आरोपी लवकुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे। आरोपी का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसकी पत्नी को उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ भड़काता था। इसी कारण उसके मन में ससुराल वालों के प्रति गुस्सा बढ़ता गया। उसने दिल्ली में काम करने के दौरान ही बदला लेने की योजना बना ली थी और उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चाकू खरीदा था। 29 जनवरी को आरोपी चाकू लेकर सीधे अपने ससुराल गम्हरिया गांव पहुंचा। उसी रात विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी, साली और ससुर पर हमला कर दिया। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और उसकी जैकेट बरामद कर ली है। पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में ससुर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पत्नी और साली पर भी उसने जानलेवा हमला किया था। यह वारदात 29 जनवरी को छत्तरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में हुई थी। हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी लवकुश कुमार यादव (30) ने अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी, साली और ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी रीता देवी और साली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ केस घटना के बाद घायल पत्नी रीता देवी के बयान के आधार पर छत्तरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी शुरू की और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागने की फिराक में है। इसके बाद जपला बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली से लौटते वक्त बनाई थी हत्या की योजना पुलिस पूछताछ में आरोपी लवकुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे। आरोपी का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसकी पत्नी को उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ भड़काता था। इसी कारण उसके मन में ससुराल वालों के प्रति गुस्सा बढ़ता गया। उसने दिल्ली में काम करने के दौरान ही बदला लेने की योजना बना ली थी और उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चाकू खरीदा था। 29 जनवरी को आरोपी चाकू लेकर सीधे अपने ससुराल गम्हरिया गांव पहुंचा। उसी रात विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी, साली और ससुर पर हमला कर दिया। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और उसकी जैकेट बरामद कर ली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *