Vaibhav Sooryavanshi बनेंगे U19 वर्ल्ड कप के सिक्सर किंग! फाइनल में इतने छक्के मारते ही रच देंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi बनेंगे U19 वर्ल्ड कप के सिक्सर किंग! फाइनल में इतने छक्के मारते ही रच देंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 311 रनों के टारगेट को हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्‍य है। अब टीम इंडिया की खिताबी भिड़ंत 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्‍लैंड से होगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचते हुए सिक्‍सर किंग बनने का सुनहरा मौका है।

वैभव ने चार छक्‍के के साथ खेली 68 रनों की तूफानी पारी

अफगानिस्‍तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 311 रनों के बड़े रन चेज में भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्‍होंने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्‍कों की मदद से 68 रनों की तूफानी पारी खेली। इन चार छक्‍कों के साथ ही वह एक अंडर-19 वर्ल्‍ड कप एडिशन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्‍लेबाज बन गए।

इतिहास रचने से अब सिर्फ चार छक्‍के दूर वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी एक अंडर-19 वर्ल्‍ड कप एडिशन में 15 छक्‍के के साथ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ फाइनल में एक छक्‍का लगाते ही वह जैक बर्नहैम का रिकॉर्ड तोड़ दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे। अगर वह चार छक्‍के लगाने में सफल हो जाते हैं तो डेवाल्‍ड ब्रेविस का 2022 में बनाया गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। ब्रेविस एक अंडर-19 एडिशन में 18 छक्‍के के साथ शीर्ष पर हैं।

U19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के

18 – डेवाल्ड ब्रेविस 2022 में
15 – जैक बर्नहैम 2016 में
15 – वैभव सूर्यवंशी 2026 में
14 – माइकल हिल 2008 में
14 – निकोलस पूरन 2014 में

भारत की नजर छठा खिताब जीतने पर

बता दें कि भारत ने अफगानिस्‍तान को हराते हुए 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल में जगह बनाई है। अब तक भारतीय टीम पांच खिताब अपने नाम कर चुकी है। अब उसके पास छठा टाइटल जीतने का मौका है। अब फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला 6 फरवरी को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *