नूंह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सुबह ग्रामीणों ने देखा; पानी का टैंकर चलाता था, पुलिस जांच में जुटी

नूंह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सुबह ग्रामीणों ने देखा; पानी का टैंकर चलाता था, पुलिस जांच में जुटी

नूंह जिले के पिनगवा थाना क्षेत्र के पापड़ी गांव के जंगल में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान पिनगवा थाना क्षेत्र के रहपुआ गांव निवासी शोयब पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब कुछ किसान खेतों में गए, तो रास्ते में शव पेड़ से लटका हुआ देखा। उन्होनें इसकी सूचना तुरंत पिनगवा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पानी का टैंकर चलाता था परिजनों के अनुसार, शोयब अविवाहित था और पानी का टैंकर चलाता था। वह आसपास के गांवों में पानी सप्लाई करता था। शोयब का शव जंगल में मिलने से मौत के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पिनगवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *