नोएडा में सुपरवाइजर, तीन सफाईकर्मी की सेवा समाप्त:APE और JE को चेतावनी, ठेकेदार कंपनी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

नोएडा में सुपरवाइजर, तीन सफाईकर्मी की सेवा समाप्त:APE और JE को चेतावनी, ठेकेदार कंपनी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

शहर की साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य में लगी एजेंसियों पर लापरवाही से काम करने के खिलाफ प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। इसलिए संविदाकार की ओर से की गई लापरवाही के लिए एक्समैन राधव सिक्योरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग APE का स्पष्टीकरण मांगा गया। JE को चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्र में तैनात तीन सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त की गई। इसके साथ ही कार्यरत सुपरवाइजर कपिल की सेवाएं भी समाप्त करने के आदेश जारी किया गया है। दरअसल, अधिकारियों ने सेक्टर-81, ग्राम भूड़ा, नगला चरणदास में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कूड़े के ढेर जगह जगह पाया गया। नालियां बंद थी। सीवर का गंदा पानी सड़क पर ओवर फ्लो होकर बह रहा था। इससे नाराज अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभिन्न मार्गों / सेक्टरों / ग्रामों / मुख्य नालों में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के क्रम में गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न मार्गों से कूड़े का रोजाना निवारण, नालियों से फ्लोटिंग मैटेरियल के निवारण व डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य भी प्रत्येक गांव, प्रत्येक सेक्टर में कर समस्त क्षेत्र को कवर करने के निर्देश दिए गए है लेकिन इसका पालन नहीं होते पाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *