ट्रक ने बाइक सवार कबाड़ व्यवसायी को रौंदा, मौत:बांका के बाराहाट बाजार लौट रहे थे, टक्कर के बाद ट्रक के नीचे घुसी बाइक

ट्रक ने बाइक सवार कबाड़ व्यवसायी को रौंदा, मौत:बांका के बाराहाट बाजार लौट रहे थे, टक्कर के बाद ट्रक के नीचे घुसी बाइक

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार कबाड़ व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर ओरिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। तेज रफ्तार ट्रक के रौंदने से यह भीषण हादसा हुआ। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई। मृतक कबाड़ व्यवसायी किसी गांव से कबाड़ खरीदकर अपनी बाइक से बाराहाट बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान बौसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और चालक ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक चालक वाहन सहित बाइक और चालक को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायल को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाराहाट थाना पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान खुर्शीद शेख (पिता शोएब शेख), ग्राम गोपालपुर, थाना रेजी नगर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से बाराहाट क्षेत्र में रहकर कबाड़ खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे। पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक आंध्र प्रदेश का है और दुमका से सामान लोड कर आंध्र प्रदेश जा रहा था। बाराहाट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार कबाड़ व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर ओरिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। तेज रफ्तार ट्रक के रौंदने से यह भीषण हादसा हुआ। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई। मृतक कबाड़ व्यवसायी किसी गांव से कबाड़ खरीदकर अपनी बाइक से बाराहाट बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान बौसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और चालक ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक चालक वाहन सहित बाइक और चालक को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायल को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाराहाट थाना पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान खुर्शीद शेख (पिता शोएब शेख), ग्राम गोपालपुर, थाना रेजी नगर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से बाराहाट क्षेत्र में रहकर कबाड़ खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे। पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक आंध्र प्रदेश का है और दुमका से सामान लोड कर आंध्र प्रदेश जा रहा था। बाराहाट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *