नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ‘UGC NET दिसंबर 2025’ का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही एजेंसी ने सभी विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर अपना ”स्कोरकार्ड डाउनलोड” कर सकते हैं।
यह परिणाम ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने अंक, पात्रता या उत्तीर्ण स्थिति और कट-ऑफ विवरण को सावधानीपूर्वक जांच लें तथा भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति सुरक्षित रख लें।
UGC NET दिसंबर 2025 का परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को अपना स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। परिणाम की कोई भी प्रति डाक या ई-मेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी।
रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। कट-ऑफ विषय और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किए गए हैं, जिनमें जनरल, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियां शामिल हैं। केवल वही अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए हैं, जिन्होंने निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं।
JRF के लिए चयनित अभ्यर्थी UGC के नियमों के अनुसार फेलोशिप लाभ पाने के पात्र होंगे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी के लिए पात्र घोषित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवेश ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग, भर्ती और प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें।
ऐसे देखें UGC NET December 2025 का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result या Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद Submit या Login बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- रिजल्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।


