बक्सर के चौसा गांव निवासी अविनाश पहलवान का चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज यूरोप के लिए भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 9 फरवरी 2026 तक क्रोएशिया में आयोजित होगी। अविनाश भारतीय दल के साथ क्रोएशिया पहुंच चुके हैं। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर चयनित अविनाश टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और उनके प्रशिक्षण व प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस चयन के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अविनाश वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने खेल जीवन के दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम का हिस्सा बनकर मारकोडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।अविनाश की इस उपलब्धि से उनके गृह जिले बक्सर और गांव चौसा में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बधाई दी स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चंदा चौरसिया, उपाध्यक्ष मुस्तफा जी, एडवोकेट वासिम जी, रितेश चंद्रवंशी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने अविनाश को शुभकामनाएं दीं। जिले के लोगों को उम्मीद है कि अविनाश अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए भारतीय टीम को सफलता दिलाएंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे। बक्सर के चौसा गांव निवासी अविनाश पहलवान का चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज यूरोप के लिए भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 9 फरवरी 2026 तक क्रोएशिया में आयोजित होगी। अविनाश भारतीय दल के साथ क्रोएशिया पहुंच चुके हैं। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर चयनित अविनाश टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और उनके प्रशिक्षण व प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस चयन के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अविनाश वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने खेल जीवन के दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम का हिस्सा बनकर मारकोडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।अविनाश की इस उपलब्धि से उनके गृह जिले बक्सर और गांव चौसा में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बधाई दी स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चंदा चौरसिया, उपाध्यक्ष मुस्तफा जी, एडवोकेट वासिम जी, रितेश चंद्रवंशी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने अविनाश को शुभकामनाएं दीं। जिले के लोगों को उम्मीद है कि अविनाश अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए भारतीय टीम को सफलता दिलाएंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे।


