मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहकर इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा छात्र अंकेश कुमार 2 फरवरी को परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद लापता हो गया है। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रूपौहुआ गांव निवासी अंकेश के परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, राधेश्याम यादव का पुत्र अंकेश कुमार 2 फरवरी को मुंगेर स्थित मॉडल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह केंद्र से बाहर तो निकला, लेकिन अपने अस्थायी घर शास्त्री नगर नहीं लौटा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधीक्षक से भी छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार दो दिनों तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बाद भी जब अंकेश का पता नहीं चला, तो उसके पिता राधेश्याम यादव ने कासिम बाजार थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि परीक्षा केंद्र और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, छात्र के मोबाइल की टावर लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल अंकेश कुमार हवेली खड़गपुर के नरेंद्र सिंह महाविद्यालय का छात्र है। उसकी मां सुनीता देवी और भाई अमर कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकेश पढ़ाई में मेधावी था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से छात्र को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहकर इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा छात्र अंकेश कुमार 2 फरवरी को परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद लापता हो गया है। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रूपौहुआ गांव निवासी अंकेश के परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, राधेश्याम यादव का पुत्र अंकेश कुमार 2 फरवरी को मुंगेर स्थित मॉडल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह केंद्र से बाहर तो निकला, लेकिन अपने अस्थायी घर शास्त्री नगर नहीं लौटा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधीक्षक से भी छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार दो दिनों तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बाद भी जब अंकेश का पता नहीं चला, तो उसके पिता राधेश्याम यादव ने कासिम बाजार थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि परीक्षा केंद्र और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, छात्र के मोबाइल की टावर लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल अंकेश कुमार हवेली खड़गपुर के नरेंद्र सिंह महाविद्यालय का छात्र है। उसकी मां सुनीता देवी और भाई अमर कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकेश पढ़ाई में मेधावी था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से छात्र को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है।


