मणिपुर में नई सरकार का आगाज: शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक, भाजपा को मिला भारी समर्थन

मणिपुर में नई सरकार का आगाज: शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक, भाजपा को मिला भारी समर्थन

मणिपुर की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने कार्यभार संभालते ही राज्य के विकास और प्रशासनिक तत्परता का संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के मात्र एक घंटे के भीतर, बुधवार रात मुख्यमंत्री बंगले पर पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। 

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- ‘आंकड़े याद नहीं रहते’

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह बैठक सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक घंटे बाद हुई।
मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने भी बैठक में भाग लिया, साथ ही उपमुख्यमंत्री एल. दीखो और नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथोजम और के. लोकेन सिंह भी उपस्थित थे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, “आज मुख्यमंत्री के बंगले पर मणिपुर की नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।”
इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।
एक बयान में कहा गया है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।”

इसे भी पढ़ें: Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो


मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मणिपुर की 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र आहूत किया है।एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
विधानसभा सचिव रोहित सापम की से जारी एक बयान में कहा गया, “भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मणिपुर के राज्यपाल के रूप में मैं अजय कुमार भल्ला 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र बृहस्पतिवार, पांच फरवरी 2026 को अपराह्न चार बजे आहूत करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *