नूराबाद थाना पुलिस ने एक अवैध पत्थर परिवहन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ा है। जिसमें पत्थर का बॉन्डर भरा हुआ था। ट्रैक्टर सहित पत्थर की कुल कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। अवैध पत्थर से भरा ट्रैक्टर जब्त नूराबाद थाना क्षेत्र के गणेश बाजार के पास एक नीले रंग का स्वराज 725 ट्रैक्टर अवैध पत्थर का बॉन्डर रख कर जा रहा था, पुलिस ने ट्रैक्टर देख उसे घेराबंदी कर बाजार के पास पकड़ा और ट्रैक्टर चालक से पत्थर के लीगल दस्तावेज मांगे जो चालक सतीश बघेल पुत्र गजाधर बघेल निवासी खरगपुर नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में पत्थर का अवैध खनन नूराबाद बानमौर इलाके में लंबे समय से पत्थर का अवैध उत्खनन पत्थर माफिया करता रहा है। एक आद को अगर छोड़ दिया जाए तो संपूर्ण इलाके में अवैध पत्थर का उत्खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन समय समय पर कार्यवाही करता है लेकिन वह भी सिर्फ खाना पूर्ति के लिए। चालक सहित ट्रेक्टर जब्त नूराबाद थाना प्रभारी सौरभ पुरी के अनुसार अवैध पत्थर भर कर ट्रेक्टर ट्रॉली जा रहा था, जिसे पकड़ा है लीगल दस्तावेज मांगे जो चालक नहीं दे पाया इसलिए कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त किया है। साथ में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।


