आगरा एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को हल्की बर्फीली हवाओं ने सर्दी फिर से बढ़ा दी है। बारिश की फुहार की तरह से ओस की बूंदें गिर रही हैं। इससे गुरुवार सुबह का तापमान तापमान लुढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… गुरुवार सुबह कोहरे से राहत रही। बाहरी क्षेत्रों में जरूर हल्का कोहरा रहा। सुबह से ही शीतलहर चल रही है। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इससे बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। जानिये पिछले 5 सालों में 4 फरवरी को क्या रही तापमान की स्थिति… पिछले 5 साल में इस 4 फरवरी को दूसरी सबसे ठंडा दिन-रात रहे। इस डेट को वर्ष 2022 से 2026 के बीच सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 में रहा था। 4 फरवरी 2022 को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि इस डेट को इस साल अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 5 साल में 4 फरवरी को ये रही तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में धूप निकलेगी। शाम को कोहरा हो सकता है। 8 फरवरी तक शीलहर का अलर्ट है। इस बीच तापमान में और गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…


