राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य में तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात के समय कनकनी बढ़ेगी। सुबह के समय कुहासा छाने की भी संभावना जताई गई है। अगले पांच दिनों के भीतर रांची के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्के से मध्यम कुहासे का असर देखने को मिलेगा। बुधवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शुक्रवार से आसमान साफ होने की संभावना है, जिससे सर्द हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा। सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राज्य में ठंड बढ़ेगी। राजधानी रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा था। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा, जबकि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है, जिससे रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा। इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी और उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद ठंडी हवाएं झारखंड पहुंच रही हैं, जिससे ठंड का असर और तेज होगा। हिमालय की बर्फबारी का दिखेगा असर रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों के बाद ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां में भी न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का एहसास कराएंगी। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य में तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात के समय कनकनी बढ़ेगी। सुबह के समय कुहासा छाने की भी संभावना जताई गई है। अगले पांच दिनों के भीतर रांची के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्के से मध्यम कुहासे का असर देखने को मिलेगा। बुधवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शुक्रवार से आसमान साफ होने की संभावना है, जिससे सर्द हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा। सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राज्य में ठंड बढ़ेगी। राजधानी रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा था। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा, जबकि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है, जिससे रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा। इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी और उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद ठंडी हवाएं झारखंड पहुंच रही हैं, जिससे ठंड का असर और तेज होगा। हिमालय की बर्फबारी का दिखेगा असर रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों के बाद ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां में भी न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का एहसास कराएंगी।


