दैनिक भास्कर समूह आज अपने 12वें स्थापना दिवस पर राजधानी पटना में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘एक शाम आपके नाम- ब्लैक एंड व्हाइट’ का आयोजन कर रहा है। यह खास शाम हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग और रेट्रो दौर को समर्पित होगी, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के जमाने के सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से राजधानी के बापू सभागार, गांधी मैदान, पटना में होगा। आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में 1945 से 1968 के बीच के उन गीतों को जीवंत किया जाएगा, जिन्होंने कभी हिंदी सिनेमा में मोहब्बत, दर्द, उम्मीद और जिंदगी की भावनाओं को सुरों के जरिए अमर बना दिया था। आज की यह संगीतमय शाम दर्शकों को उसी दौर की यादों में ले जाएगी, जहां गीत सिर्फ संगीत नहीं बल्कि दिल की आवाज हुआ करते थे।
इस आयोजन में लाइव सिंगिंग और नृत्य नाटिका के माध्यम से रेट्रो गीतों को नए और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। ‘एक शाम आपके नाम’ में हर गीत एक कहानी बनकर सामने आएगा, जो दिलों को जोड़ने का काम करेगा।
फ्री पास के लिए संपर्क जारी कार्यक्रम के फ्री पास से जुड़ी जानकारी के लिए दर्शक इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं— 9334636884, 9431879985, 7004833915, 7488546444, 8210094500 इसके अलावा 9190000092 पर मिस्ड कॉल देकर या QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। सीटें सीमित होने के कारण पास पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर समूह ने पाठकों से अपील की है कि वे इस खास शाम का हिस्सा बनें और संगीत, यादों व भावनाओं से सजी इस संगीतमय यात्रा का आनंद लें। दैनिक भास्कर समूह आज अपने 12वें स्थापना दिवस पर राजधानी पटना में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘एक शाम आपके नाम- ब्लैक एंड व्हाइट’ का आयोजन कर रहा है। यह खास शाम हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग और रेट्रो दौर को समर्पित होगी, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के जमाने के सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से राजधानी के बापू सभागार, गांधी मैदान, पटना में होगा। आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में 1945 से 1968 के बीच के उन गीतों को जीवंत किया जाएगा, जिन्होंने कभी हिंदी सिनेमा में मोहब्बत, दर्द, उम्मीद और जिंदगी की भावनाओं को सुरों के जरिए अमर बना दिया था। आज की यह संगीतमय शाम दर्शकों को उसी दौर की यादों में ले जाएगी, जहां गीत सिर्फ संगीत नहीं बल्कि दिल की आवाज हुआ करते थे।
इस आयोजन में लाइव सिंगिंग और नृत्य नाटिका के माध्यम से रेट्रो गीतों को नए और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। ‘एक शाम आपके नाम’ में हर गीत एक कहानी बनकर सामने आएगा, जो दिलों को जोड़ने का काम करेगा।
फ्री पास के लिए संपर्क जारी कार्यक्रम के फ्री पास से जुड़ी जानकारी के लिए दर्शक इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं— 9334636884, 9431879985, 7004833915, 7488546444, 8210094500 इसके अलावा 9190000092 पर मिस्ड कॉल देकर या QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। सीटें सीमित होने के कारण पास पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर समूह ने पाठकों से अपील की है कि वे इस खास शाम का हिस्सा बनें और संगीत, यादों व भावनाओं से सजी इस संगीतमय यात्रा का आनंद लें।


