राजनीतिक सिफारिशों से परेशान हुए फतेहाबाद बिजली निगम SE:कर्मचारियों के लिए जारी किया लेटर; लिखा-ट्रांसफर के लिए न करवाएं सिफारिश

राजनीतिक सिफारिशों से परेशान हुए फतेहाबाद बिजली निगम SE:कर्मचारियों के लिए जारी किया लेटर; लिखा-ट्रांसफर के लिए न करवाएं सिफारिश

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के फतेहाबाद एसई भी कर्मचारियों द्वारा राजनीतिज्ञों से करवाई जा रही सिफारिशों से तंग हो गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों के लिए लेटर जारी कर सिफारिश नहीं करवाने के निर्देश दिए हैं। एसई एसएस रॉय ने फतेहाबाद व टोहाना के एक्सईएन को लेटर लिखा है। इस लेटर में कहा गया है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करें कि ट्रांसफर संबंधी कार्यों के लिए सिफारिश न लगवाएं। यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्देशों की पालना नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। जानिए… निर्देशों में क्या कहा गया
बिजली निगम के एसई की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि निगम में लागू ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के तहत किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर करने का अधिकार इस कार्यालय को नहीं है। साथ ही एचकेआरएन नीति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का ट्रांसफर भी यहां से नहीं किया जा सकता।
आदेश में हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 के नियम 26 का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने सेवा संबंधी मामलों ट्रांसफर या पदोन्नति के लिए राजनीतिक या अन्य प्रभाव का प्रयोग नहीं करेगा। कुछ कर्मचारी लगवा रहे सिफारिशें लेटर में कहा गया है कि इन नियमों के बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण आदेश रुकवाने या बदलवाने के लिए राजनीतिक अथवा प्रभावशाली सार्वजनिक व्यक्तियों से संपर्क करने की शिकायतें सामने आई हैं, जो सरकार व निगम की नीतियों का उल्लंघन है।
उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों एक्सईएन से कहा है कि वे अपने अधीन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आदेश की जानकारी दें और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। नोटिस बोर्ड पर भी निर्देश लगाने को कहा
एसई के लेटर में यह भी कहा गया है कि आदेशों को नोटिस बोर्ड और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी कर्मचारियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *