कानपुर में आज पाकेट्स में बादल छाएंगे:उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ाएंगी, बुधवार को घना कोहरा रहा था

कानपुर में आज पाकेट्स में बादल छाएंगे:उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ाएंगी, बुधवार को घना कोहरा रहा था

कानपुर में बारिश के बाद मौसम बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर कानपुर पर नहीं पड़ेगा। तेज धूप निकलेगी। हालांकि, पाकेट्स में बादल छा सकते हैं। बुधवार को सुबह घना कोहरा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शाम को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे गलन बढ़ेगी। 29 ट्रेनें देरी से आईं कोहरे के चलते बुधवार को 29 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 02.15 घंटे लेट रही। इसके अलावा नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली कोलकाता राजधानी (12302) 01.51 घंटे, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 47 मिनट देरी से आई। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) 15 मिनट लेट रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *