बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आज तीसरा दिन है। आज पहली पाली में फिजिक्स, जबकि दूसरी पाली में भूगोल (Geography) और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। अब तक 32 छात्र हो चुके हैं सस्पेंड बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दो दिनों में अब तक कुल 32 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है। पहले दिन की परीक्षा में 26 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से बाहर किया गया। इसमें नवादा से सबसे अधिक 13 परीक्षार्थियों को बाहर किया गया। वहीं जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थियों को बाहर किया गया। इसके अलावा गया, अररिया और कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। दूसरे दिन भी बोर्ड की सख्ती जारी रही। इस दौरान 6 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया, जिनमें नवादा से 3, रोहतास से 2 और सिवान से 1 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 100 अंक के पेपर में 50 सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, हर साल में 50% क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी ऑप्शन दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। एग्जामिनेशन हॉल में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। हॉल में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आज तीसरा दिन है। आज पहली पाली में फिजिक्स, जबकि दूसरी पाली में भूगोल (Geography) और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। अब तक 32 छात्र हो चुके हैं सस्पेंड बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दो दिनों में अब तक कुल 32 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है। पहले दिन की परीक्षा में 26 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से बाहर किया गया। इसमें नवादा से सबसे अधिक 13 परीक्षार्थियों को बाहर किया गया। वहीं जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थियों को बाहर किया गया। इसके अलावा गया, अररिया और कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित हुए। दूसरे दिन भी बोर्ड की सख्ती जारी रही। इस दौरान 6 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया, जिनमें नवादा से 3, रोहतास से 2 और सिवान से 1 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 100 अंक के पेपर में 50 सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, हर साल में 50% क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी ऑप्शन दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। एग्जामिनेशन हॉल में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। हॉल में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।


