बिहार के 12 जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और देर शाम धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम कनकनी बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रही। वहीं, 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा और नमी की मौजूदगी में उत्तर बिहार के जिलों में घना कोहरा छा रहा है। यही वजह है कि सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है, इसलिए बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, ठंड और कोहरे का यह दौर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पटना में सुबह-शाम होगा ठंड का एहसास राजधानी में मौसम सामान्य रहेगा। यहां यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुबह कोहरे के साथ हल्की ठिठुरन रहेगी। वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। पटना में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडी हवा के कारण सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन तक बिहार के उत्तरी हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। खासकर सीमावर्ती जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिन में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं। बिहार के 12 जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और देर शाम धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम कनकनी बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रही। वहीं, 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा और नमी की मौजूदगी में उत्तर बिहार के जिलों में घना कोहरा छा रहा है। यही वजह है कि सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है, इसलिए बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, ठंड और कोहरे का यह दौर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पटना में सुबह-शाम होगा ठंड का एहसास राजधानी में मौसम सामान्य रहेगा। यहां यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुबह कोहरे के साथ हल्की ठिठुरन रहेगी। वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। पटना में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडी हवा के कारण सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन तक बिहार के उत्तरी हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। खासकर सीमावर्ती जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिन में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं।


