उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली जैसी जगहों पर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और ओम पर्वत तक चोटियां सफेद हो गई है। मसूरी में आधें घंटे तक ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर, भाखड़ा डैम के आसपास, मंडी की बल्ह घाटी व सुंदरनगर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर से भी नीचे गिर गई। राजस्थान, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश में कोहरे से विजिबिलिटी कहीं 50 मीटर से कम तो कहीं 100 मीटर रही। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस पर पड़ा, जो 8 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को लखनऊ-कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। प्रयागराज में बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्यों में मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम
उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, हिमाचल में कोहरा:कई राज्यों में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, यूपी में बूंदाबांदी से तापमान गिरा


