राइजिंग यूथ जिम्नास्टिक्स एकेडमी में आयोजित ओपन क्लब जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने कई पदक अपने नाम किए। अंडर-10 बालिका वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में कक्षा 4 बी की ईशानी दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं वॉल्टिंग एक्सरसाइज में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इसी वर्ग में आरोही (कक्षा 5 ए) ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। अंडर-7 बालिका वर्ग में कक्षा 2बी की काव्या ने वॉल्टिंग एक्सरसाइज़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा कई खिलाड़ियों अलग-अलग इवेंट्स में मेडल जीते। माइंड्स अ बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य पलजिन्दर पाल सिंह, उपप्रधानाचार्य पूनम पांडेय, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड करणधीर शर्मा, कोच मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राइजिंग यूथ जिम्नास्टिक्स एकेडमी में आयोजित ओपन क्लब जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने कई पदक अपने नाम किए। अंडर-10 बालिका वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में कक्षा 4 बी की ईशानी दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं वॉल्टिंग एक्सरसाइज में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इसी वर्ग में आरोही (कक्षा 5 ए) ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। अंडर-7 बालिका वर्ग में कक्षा 2बी की काव्या ने वॉल्टिंग एक्सरसाइज़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा कई खिलाड़ियों अलग-अलग इवेंट्स में मेडल जीते। माइंड्स अ बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य पलजिन्दर पाल सिंह, उपप्रधानाचार्य पूनम पांडेय, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड करणधीर शर्मा, कोच मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


