चुनाव व्यय की निगरानी को लेकर रहें सतर्क : डीसी

डीसी अजय नाथ झा ने निकाय चुनाव में निर्वाचन कार्यों और चुनाव व्यय की निगरानी के लिए गठित उड़नदस्ता दल, स्टैटिक्स निगरानी दल, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन दल, सहायक व्यय निरीक्षक और लेखा टीम को चुनाव के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने लेखा टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता दल और स्टैटिक्स निगरानी दल की ओर से किए जाने वाले कार्यों को जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया। चिह्नित चेक नाकों की स्थिति पर विशेष नजर रखने के साथ ही उड़नदस्ता दल और अन्य दलों के दायित्वों के साथ-साथ उम्मीदवारों के दैनिक व्यय रजिस्टर की जांच और मिलान, चुनावी रैलियों और व्यय की वीडियोग्राफी और आकलन संबंधी दिशा निर्देश भी दिया है। डीसी ने नगर निगम चास और नगर परिषद फुसरो में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की निगरानी एवं पर्यवेक्षण को लेकर गठित टीम के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता से करने का निर्देश दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *