संविधान की रक्षा के लिए अब युवाओं को आगे आना होगा : उदय भानु चिब

संविधान की रक्षा के लिए अब युवाओं को आगे आना होगा : उदय भानु चिब

रांची | अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि ये महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का देश है, जो संविघान से चलता है। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार संविधान विरोधी है। देश को बचाने के िलए युवाओं को आगे आकर संविधान की रक्षा करनी होगी। चिब बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी विचारधारा वाले युवाओं को जोड़ें, इससे संगठन को मजबूत िमलेगी। । बैठक में युवा कांग्रेस की आेर से 100 दिनों का संकल्प लिया गया। इसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर करते हुए संगठन को मजबूत करना है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत अन्य शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *