CG Crime: युवती के गले पर चाकू से हमला, फिर खुद का गला रेता, मौत

CG Crime: युवती के गले पर चाकू से हमला, फिर खुद का गला रेता, मौत

CG Crime: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर जान दे दी। युवक-युवती को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर है। युवती की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना में मृत युवक की पहचान बिलासपुर सरकंडा निवासी शुभम नायडू (28) के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती (22) भी बिलासपुर के सरकंडा की रहने वाली है।

कोरबा एएसपीलखन पटले ने बताया कि उरगा थाना क्षेत्र के संडैल में हुई घटना में एक युवक की मौत हुई है और युवती गंभीर रूप से घायल है। युवती ने इशारों में बताया है कि पहले उसके साथी युवक ने उस पर चाकू से हमला किया है और फिर खुद का गला भी रेत लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *