साहिबाबाद (बिहाड़ी) के जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त करने का कार्य शुरू

साहिबाबाद (बिहाड़ी) के जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्त करने का कार्य शुरू

पिनान. कई माह से उलझा राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन का मामला अब सुलझता नजर आ रहा है। क्षेत्र के साहिबाबाद (बिहाड़ी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त करने की विभागीय स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही नए भवन के निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावना है। नए भवन की स्वीकृति से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।साहिबाबाद में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। गत सत्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय भवन गिरने की घटनाओं के बाद सरकार ने जर्जर भवनों में अध्ययन पर रोक लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके तहत साहिबाबाद (बिहाड़ी) के प्राथमिक विद्यालय को हिरनोटी विद्यालय में विलय कर दिया था। इसकी दूरी अधिक होने के कारण छोटे बच्चे वहां नियमित रूप से नहीं जा पा रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभागग्रामीणों की पीड़ा और बच्चों की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने 30 जनवरी के अंक में ‘शिक्षा की राह हुई कठिन, छोटे बच्चे स्कूल से हो रहे दूर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में विलय कर करीब 25 विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित किए जाने का मुद्दा उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के चार दिन बाद ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और जर्जर भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

निजी भवन में संचालित हुआ विद्यालयउल्लेखनीय है कि 6 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय का उप्रावि में विलय किया गया था, जिससे लगभग 25 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग भवन की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा। पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद 2 फरवरी को साहिबाबाद (बिहाड़ी) में ही एक निजी भवन में विद्यालय संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

भूमिदोज होने वाले भवनों की सूची जारीजिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा विभाग ने जिले में भूमिदोज किए जाने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भवनों की सूची भी जारी की है। सूची में सभी भवनों की अनुमानित लागत भी दर्शाई गई है।

…………भवन को तोड़ने का कार्य प्रारंभ

जर्जर भवन को ध्वस्त करने की अनुमति मिल चुकी है और बिहाड़ी स्थित भवन को तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।राजेन्द्र प्रसाद मीणा, एसीबीईओ, रैणी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *