Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में मोबाइल टावर स्कीम से होगा ई गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार

Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में मोबाइल टावर स्कीम से होगा ई गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार

Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। साय कैबिनेट (Sai Cabinet) ने छत्तीसगढ़ में डिजिटल अवसंरचना को विस्तार देने के लिए मोबाइल टॉवर योजना (Mobile Tower Yojana) का अनुमोदन किया गया है। भौगोलिक विषमता और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी (Connectivity) सीमित होने से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बाधित हो रहा है। इस योजना से मोबाइल टावर स्थापना हेतु चयनित सेवा प्रदाताओं को अनुमति और प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। ई-गवर्नेंस सेवाओं (e-governance Services) का विस्तार होगा। सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। योजना से सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा विशेष कर वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति को कैबिनेट की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *