अररिया में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़:10.80 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक अरेस्ट

अररिया में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़:10.80 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक अरेस्ट

अररिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रहिका टोला, वार्ड संख्या 17 स्थित एक घर के आंगन से 10.80 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्थानीय निवासी गोलू कुमार (पिता स्वर्गीय मुन्ना यादव), जो रहिका टोला, वार्ड संख्या 17 में रहता है, अपने घर पर विदेशी शराब रखकर बेच रहा था। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के घर के बाहर पहुंचते ही गोलू कुमार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आंगन में रखी एक चौकी के नीचे एक झोले से विभिन्न ब्रांड की कुल 10.80 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। गोलू कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोलू कुमार ने कबूल किया कि यह शराब उसे अनिल चौधरी (पिता श्रीलाल चौधरी) और राणा पासवान उर्फ नरेन पासवान (पिता नरेन्द्र पासवान) द्वारा बाहर से लाकर उसके घर में रखवाई जाती थी। ये दोनों भी रहिका टोला यादव बस्ती, वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं। आरोपी ने बताया कि दोनों उसे प्रतिदिन 200 रुपये देते थे, जिसके लालच में उसने शराब को घर के आंगन में छिपाकर रखा था। नगर थाना पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अनिल चौधरी और राणा पासवान की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ भी उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और आम जनता से ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। अररिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रहिका टोला, वार्ड संख्या 17 स्थित एक घर के आंगन से 10.80 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्थानीय निवासी गोलू कुमार (पिता स्वर्गीय मुन्ना यादव), जो रहिका टोला, वार्ड संख्या 17 में रहता है, अपने घर पर विदेशी शराब रखकर बेच रहा था। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के घर के बाहर पहुंचते ही गोलू कुमार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आंगन में रखी एक चौकी के नीचे एक झोले से विभिन्न ब्रांड की कुल 10.80 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। गोलू कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोलू कुमार ने कबूल किया कि यह शराब उसे अनिल चौधरी (पिता श्रीलाल चौधरी) और राणा पासवान उर्फ नरेन पासवान (पिता नरेन्द्र पासवान) द्वारा बाहर से लाकर उसके घर में रखवाई जाती थी। ये दोनों भी रहिका टोला यादव बस्ती, वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं। आरोपी ने बताया कि दोनों उसे प्रतिदिन 200 रुपये देते थे, जिसके लालच में उसने शराब को घर के आंगन में छिपाकर रखा था। नगर थाना पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अनिल चौधरी और राणा पासवान की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ भी उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और आम जनता से ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *