बांका में 3474 लीटर विदेशी शराब मिली:गिट्टी लदे हाईवा में छिपाकर लाई, होली पर खपाने की थी तैयारी, ड्राइवर गिरफ्तार

बांका में 3474 लीटर विदेशी शराब मिली:गिट्टी लदे हाईवा में छिपाकर लाई, होली पर खपाने की थी तैयारी, ड्राइवर गिरफ्तार

बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र में होली से पूर्व भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर समझोतरी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।इस कार्रवाई में कुल 3474 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बुधवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।सूचना के सत्यापन के बाद बौंसी पुलिस ने समझोतरी के पास वाहन जांच अभियान चलाया।इसी दौरान हाईवा ट्रक संख्या JH 02 P 3828 को रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी,लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब गिट्टी को हटाकर गहन तलाशी ली गई तो उसके नीचे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।बाजार में जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत लाखों में है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही
पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क,सप्लायर और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मामला अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़ा हो सकता है, जिसमें झारखंड से बिहार में शराब लाने की योजना थी।इस पूरे अभियान को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
इस संबंध में बुधवार की संध्या बौंसी थाना परिसर में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राज रतन,अनीश कुमार, राकेश कुमार,पवन कुमार,शम्भु सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र में होली से पूर्व भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर समझोतरी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।इस कार्रवाई में कुल 3474 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बुधवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।सूचना के सत्यापन के बाद बौंसी पुलिस ने समझोतरी के पास वाहन जांच अभियान चलाया।इसी दौरान हाईवा ट्रक संख्या JH 02 P 3828 को रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी,लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब गिट्टी को हटाकर गहन तलाशी ली गई तो उसके नीचे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।बाजार में जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत लाखों में है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही
पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क,सप्लायर और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मामला अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़ा हो सकता है, जिसमें झारखंड से बिहार में शराब लाने की योजना थी।इस पूरे अभियान को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
इस संबंध में बुधवार की संध्या बौंसी थाना परिसर में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राज रतन,अनीश कुमार, राकेश कुमार,पवन कुमार,शम्भु सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *