बक्सर में 3 दिन चला सख्त वाहन चेकिंग अभियान:119 वाहनों का चालान, 3.21 लाख जुर्माना वसूला, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

बक्सर में 3 दिन चला सख्त वाहन चेकिंग अभियान:119 वाहनों का चालान, 3.21 लाख जुर्माना वसूला, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

बक्सर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत तीन दिनों में 119 वाहनों से 3.21 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर आमजन की जान-माल की सुरक्षा करना और जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। यह चेकिंग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में नियमित रूप से की जा रही है। बक्सर शहर में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया
इसी क्रम में, परिवहन विभाग, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर बक्सर शहर में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की विशेष जांच की गई। जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 01 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक चले विशेष अभियान में कुल 119 वाहनों का चालान काटा गया। इन वाहनों से कुल 3,21,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उल्लंघन में बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरलोडिंग, वैध कागजात की कमी और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी शामिल थी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कानून का पालन अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन का मानना है कि थोड़ी सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है। अभियान के दौरान “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “रफ्तार नहीं, समझदारी जरूरी”, और “सीट बेल्ट बाँधो, जीवन बचाओ” जैसे सुरक्षा संदेश भी दिए गए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सघन वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बक्सर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत तीन दिनों में 119 वाहनों से 3.21 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर आमजन की जान-माल की सुरक्षा करना और जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। यह चेकिंग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में नियमित रूप से की जा रही है। बक्सर शहर में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया
इसी क्रम में, परिवहन विभाग, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर बक्सर शहर में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की विशेष जांच की गई। जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 01 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक चले विशेष अभियान में कुल 119 वाहनों का चालान काटा गया। इन वाहनों से कुल 3,21,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उल्लंघन में बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरलोडिंग, वैध कागजात की कमी और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी शामिल थी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कानून का पालन अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन का मानना है कि थोड़ी सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है। अभियान के दौरान “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “रफ्तार नहीं, समझदारी जरूरी”, और “सीट बेल्ट बाँधो, जीवन बचाओ” जैसे सुरक्षा संदेश भी दिए गए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सघन वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *