जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदी मोह के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान बाघाखाड़ गांव निवासी 45 वर्षीय दिना मांझी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिना मांझी गेहूं पिसवाने के लिए हल्दी मोह गए थे और शाम को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ई-रिक्शा चालक की पहचान कर मामले की जांच कर रही है। जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदी मोह के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान बाघाखाड़ गांव निवासी 45 वर्षीय दिना मांझी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिना मांझी गेहूं पिसवाने के लिए हल्दी मोह गए थे और शाम को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ई-रिक्शा चालक की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।


