डर से अपना कैंप छोड़कर भागे पाक सैनिक, दूसरे ने कर लिया कब्जा, खतरनाक हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात

डर से अपना कैंप छोड़कर भागे पाक सैनिक, दूसरे ने कर लिया कब्जा, खतरनाक हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात

बलोच आर्मी के सामने असीम मुनीर के नेतृत्व वाली पाक सेना की हवा टाइट हो गई है। अब खबर है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बुधवार को बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अहमद वाल इलाके में पाक सेना के एक और कैंप पर कब्जा जमा लिया है।

इससे पहले बलोच आर्मी ने प्रांत के गलंगुर इलाके में एक बेस को भी कब्जा कर लिया था। बीएलए द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का दूसरा चरण लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे प्रांत के कई हिस्सों में इंटरनेट के साथ ट्रेन सेवाएं और प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम बाधित रहे।

कई जगहों पर हुई भारी गोलीबारी

बीएलए के ऑपरेशन हेरोफ से जुड़ी चल रही झड़पों के बीच मंगलवार देर रात नुश्की बस टर्मिनल के पास पाकिस्तानी सेना के एक कैंप के पास विस्फोट और भारी गोलीबारी हुई।

निवासियों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाकों और लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इससे अपने घरों में बंद नागरिकों में डर और बढ़ गया।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

इसके अलावा, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना जानबूझकर आबादी वाले नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है, जिससे संभावित नागरिक हताहतों के बारे में गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।

BLA द्वारा ऑपरेशन हेरोफ के तहत पाकिस्तान में एक साथ कई स्थानों को निशाना बनाया गया। समूह के अनुसार, हमले क्वेटा, नुश्की और बलूचिस्तान के कम से कम 12 अतिरिक्त शहरों में किए गए।

अधिकारी बोले- स्थिति नियंत्रण में

स्थानीय अखबार ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ ने बताया कि अधिकारियों का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नुश्की से जमीनी रिपोर्टें कुछ और ही संकेत देती हैं।

इस बीच, बीएलए के आधिकारिक मीडिया चैनल ‘हक्कल’ ने अपने कई आत्मघाती हमलावरों में से दो की तस्वीरें और पहचान जारी की हैं।

साथ ही एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक महिला लड़ाका अपने चल रहे ऑपरेशन हेरोफ के हिस्से के रूप में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हमलों में भाग लेती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *