भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया गांव में बुधवार शाम गैस सिलेंडर में आग लगने से अगलगी की घटना हुई। इस हादसे में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और पांच लाख रुपये नकद समेत लाखों का सामान नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग सबसे पहले अमित मंडल के घर में लगी थी। अमित मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि आज ही नया सिलेंडर भरवाकर लाया गया था। शाम को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और पड़ोसी कांतलाल मंडल के घर तक फैल गईं। एक युवक झुलसा इस दौरान, एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस प्रयास में युवक मामूली रूप से झुलस भी गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तुरंत अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे। अगलगी की इस घटना में कांतलाल मंडल के घर में रखे पांच लाख रुपये नकद भी जलकर राख हो गए। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने यह रकम जमा करके रखी थी। आग ने उनके अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और जरूरी कागजात समेत घर का सारा सामान नष्ट कर दिया। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया गांव में बुधवार शाम गैस सिलेंडर में आग लगने से अगलगी की घटना हुई। इस हादसे में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और पांच लाख रुपये नकद समेत लाखों का सामान नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग सबसे पहले अमित मंडल के घर में लगी थी। अमित मंडल की पत्नी संजू देवी ने बताया कि आज ही नया सिलेंडर भरवाकर लाया गया था। शाम को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और पड़ोसी कांतलाल मंडल के घर तक फैल गईं। एक युवक झुलसा इस दौरान, एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस प्रयास में युवक मामूली रूप से झुलस भी गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तुरंत अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे। अगलगी की इस घटना में कांतलाल मंडल के घर में रखे पांच लाख रुपये नकद भी जलकर राख हो गए। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने यह रकम जमा करके रखी थी। आग ने उनके अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और जरूरी कागजात समेत घर का सारा सामान नष्ट कर दिया।


