अमित गोयल बोले-बजट विकसित-भारत के संकल्प को पूरा करने वाला:मोदी सरकार देश का हर क्षेत्र में विकास कर रही, बजट से विकास को और गति मिलेगी

अमित गोयल बोले-बजट विकसित-भारत के संकल्प को पूरा करने वाला:मोदी सरकार देश का हर क्षेत्र में विकास कर रही, बजट से विकास को और गति मिलेगी

केंद्रीय बजट को बीजेपी के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला करार दिया है। अमित गोयल ने बयान जारी कर कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज़ है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कुशल आर्थिक समझ के साथ प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत की मजबूत नींव रखता है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। गोयल ने कहा कि बजट में 10% जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जो भारत की तेज़ आर्थिक प्रगति को दर्शाता है। राजकोषीय घाटे को घटाकर 4.3% करने का लक्ष्य सरकार की वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार नीतियों का प्रमाण है। बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड निवेश, सड़क, रेल, हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती देकर देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। विशेष रूप से देशभर में प्रस्तावित 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी गोयल ने कहा- टीसीएस दरों में बदलाव और डिजिटल टैक्स सिस्टम से कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल बीमा और किसान क्रेडिट सुविधाओं को बढ़ावा देकर सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास मिलेगा। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल लर्निंग, स्टार्टअप फंडिंग और नवाचार आधारित योजनाएं यह दर्शाती हैं कि मोदी सरकार देश के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोयल ने कहा- स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों और वित्तीय सहायता योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। एमएसएमई, उद्योग और स्टार्टअप सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन देकर सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *