Ankita Bhandari murder case चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस की जांच सीबीआई के हाथ में आते ही सहारनपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। उर्मिला ने अंकिता भंडारी मर्डर केस में गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। यह मामला उत्तराखंड में सुर्खियों में आ गया था। इस मामले में जन प्रतिनिधियों के नाम आने के बाद यह मामला और चर्चित हो गया था। अब इस मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है।
CBI के जांच शुरू करते ही मिला गनर
सीबीआई की जांच शुरू होते ही उर्मिला सनावर सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची। यहां उन्हे एसएसपी की ओर से गनर मुहैया करावाया गया। उर्मिला सनावर ने कहा कि यह उनके आंदोलन की जीत हुई है। वह लंबे समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। इस बीच उन्हे जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। इस बीच उर्मिला को गायब भी रहना पड़ा था। अब पूरे मामले की जांच CBI के हाथों में आने के बाद उर्मिला सहारपुर लौट आई हैं।
उर्मिला बोली मेरी जान को खतरा ( Ankita Bhandari murder case )
यहां पुलिस लाइन में उन्हे पर्सनल गनर दिया गया है। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उर्मिला ने कहा कि उनकी जान को अभी भी खतरा है। आशंका जताई कि उन पर हमला किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस ने जिस तरह से उन्हे सुरक्षा मुहैया कराई है इसके लिए वह सहारनपुर पुलिस की आभारी हैं। उधर सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच शुरु कर दी है। इस मामले में सीबीआई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


