शेखपुरा में स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित राजघाट समाधि समिति के सचिव और अखिल भारतीय नशा मुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश ने नशामुक्ति पर छात्रों को संबोधित किया। डॉ. रजनीश ने बताया कि आज हर 6 में से 1 मौत कैंसर के कारण होती है। पिछले साल विश्व में लगभग दो करोड़ लोगों की मृत्यु कैंसर से हुई। उन्होंने नशे को कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक बताया, जिसमें तंबाकू और गुटका शामिल हैं। डॉ. रजनीश ने कहा कि नशा परिवारों को विनाश की ओर धकेल रहा है और सभी छात्रों से इस जागरूकता अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने डॉ. रजनीश को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के पीजीटी अंग्रेजी सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास और नवाचार के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। डॉ. रजनीश ने जिले भर से आए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण में नवोदय विद्यालय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के उच्च कोटि के प्रशिक्षित, अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की मेहनत के कारण पूर्ववर्ती छात्र देश के हर विभाग में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक सुनील कुमार, रंजन कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, राम प्रकाश यादव, कादंबरी, राजीव कुमार, शहजाद रुमान, अर्चना कुमारी, प्रियंका भारती, पंकज कुमार सिंह, जीडी दुबे, सरोज साहू, लिंगराज बारिक, कुमार राघवेंद्र, प्रवीण कुमार यादव, कौशल्या कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शेखपुरा में स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित राजघाट समाधि समिति के सचिव और अखिल भारतीय नशा मुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश ने नशामुक्ति पर छात्रों को संबोधित किया। डॉ. रजनीश ने बताया कि आज हर 6 में से 1 मौत कैंसर के कारण होती है। पिछले साल विश्व में लगभग दो करोड़ लोगों की मृत्यु कैंसर से हुई। उन्होंने नशे को कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक बताया, जिसमें तंबाकू और गुटका शामिल हैं। डॉ. रजनीश ने कहा कि नशा परिवारों को विनाश की ओर धकेल रहा है और सभी छात्रों से इस जागरूकता अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने डॉ. रजनीश को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के पीजीटी अंग्रेजी सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास और नवाचार के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। डॉ. रजनीश ने जिले भर से आए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण में नवोदय विद्यालय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के उच्च कोटि के प्रशिक्षित, अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की मेहनत के कारण पूर्ववर्ती छात्र देश के हर विभाग में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक सुनील कुमार, रंजन कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, राम प्रकाश यादव, कादंबरी, राजीव कुमार, शहजाद रुमान, अर्चना कुमारी, प्रियंका भारती, पंकज कुमार सिंह, जीडी दुबे, सरोज साहू, लिंगराज बारिक, कुमार राघवेंद्र, प्रवीण कुमार यादव, कौशल्या कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


