नर्मदापुरम में जनसंघ के कार्यकर्ताओं का रजत पत्र, शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में अटल सम्मान यात्रा अभियान के तहत प्रवास पर पहुंचे। पटेरिया ने कहा कि यह यात्रा जनसंघ के उन कार्यकर्ताओं के सम्मान में पूरे मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया और अपना सर्वस्व समर्पित संगठन को कर दिया। आज उन कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए हमारा मन गौरव से भर जाता है। यह कार्यकर्ता राष्ट्र की प्रेरणा की पूंजी है इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, जिला मंत्री प्रांशु राने, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा, गजेंद्र चौहान, रमेश उपरारिया, दुर्गेश मिश्रा, कृतिक शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इनका हुआ सम्मान
नर्मदापुरम में नारायण खंडेलवाल, शंभू सोनकिया, सुरेश राने, इटारसी में दुष्यंत गौर, हरवंश लाल हुरा, मोहन दास गौर, शिवनारायण चौधरी, रामाश्रय बाजपेयी, पिपरिया में राजेंद्र हरदेनिया, सुभाष गंगेले, श्याम हुरकुट, मल्लू सिंह ठाकुर, वीरेंद्र द्विवेदी।


