गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना चैन पट्टी गांव के पास एनएच 27 पर हुई। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव निवासी बंका मियां की पत्नी सकीना खातून और उनके बेटे अब्दुल कुदुस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अब्दुल कुदुस अपनी मां सकीना खातून को उनके मायके मकसूदपुर से वापस घर भीतभेरवा ला रहे थे। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी गांव के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मां-बेटा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। डायल 112 ने दोनों घायलों अस्पताल पहुंचाया आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना चैन पट्टी गांव के पास एनएच 27 पर हुई। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव निवासी बंका मियां की पत्नी सकीना खातून और उनके बेटे अब्दुल कुदुस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अब्दुल कुदुस अपनी मां सकीना खातून को उनके मायके मकसूदपुर से वापस घर भीतभेरवा ला रहे थे। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी गांव के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मां-बेटा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। डायल 112 ने दोनों घायलों अस्पताल पहुंचाया आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


