लड़कियां मंदिर जाने के बहाने कहीं और… पवन सिंह ने होस्ट से ली चुटकी, दूसरी पत्नी पर कसा तंज!

लड़कियां मंदिर जाने के बहाने कहीं और… पवन सिंह ने होस्ट से ली चुटकी, दूसरी पत्नी पर कसा तंज!

Pawan Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह अपनी गायकी और अदाकारी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। अक्सर अपनी पत्नियों के साथ विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पवन सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि पवन सिंह जल्द शादी तो नहीं करने वाले?

पवन सिंह ने होस्ट से किया फ्लर्ट (Pawan Singh Video)

पवन सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इवेंट के दौरान पवन सिंह स्टेज पर होस्ट से मजाक-मजाक में पूछते हैं कि क्या वह शादीशुदा हैं? जब होस्ट ने मना किया और कहा कि वह अभी अपने लिए लड़का देख रही हैं, तो पवन सिंह ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया। होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उनकी नजर में कोई अच्छा लड़का है?

इस पर पवन सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया, “आप खुद ही देख लीजिए, चुन लीजिए। मुझमें किस चीज की कमी है, वो बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, शायद बहुत सुंदर नहीं हूं, पर संस्कार पूरे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मैं ‘टिकाऊ’ हूं।” पवन ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि आज के फैशन के जमाने में चीजों की गारंटी नहीं, सिर्फ वारंटी होती है, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं टिकाऊ था, हूं और रहूंगा।

Pawan Singh Proposes To Female Host For Marriage On Stage

पवन से होस्ट ने भी किया मजाक (Pawan Singh Proposes To Female Host For Marriage On Stage)

पवन सिंह की इस बात पर होस्ट ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आजकल के लड़कों का कोई भरोसा नहीं है, जो सुबह ‘हाय’ कहते हैं और शाम को ‘बाय’ बोल देते हैं। होस्ट की इस बात को पकड़ते हुए पवन सिंह ने बातों ही बातों में एक बड़ा तंज कस दिया, जिसे लोग उनकी निजी जिंदगी और पुराने विवादों से जोड़कर देख रहे हैं।

पवन सिंंह ने लड़कियां के चीटिंग पर की बात (pawan singh proposes to female host)

पवन सिंह ने कहा कि सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि आजकल की महिलाएं भी चीट करती हैं। उन्होंने इशारों में कहा, “आजकल तो लड़कियां कहती हैं कि मंदिर जा रही हैं, लेकिन जाती कहीं और हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि रिश्तों में गलतियां सिर्फ एक तरफ से नहीं होतीं, लड़कियां भी बराबर की जिम्मेदार होती हैं।

pawan singh proposes to female host

पवन सिंह के बयान को दूसरी पत्नी से जोड़ रहे लोग

पवन सिंह का यह बेबाक अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग इसे उनकी पुरानी शादियों के कड़वे अनुभवों का नतीजा बता रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी उनका लंबा विवाद चला था। फिलहाल, पवन का यह ‘फ्लर्टिंग’ अंदाज इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *