झालावाड़ में 21.40 ग्राम स्मैक सहित 2 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के बारे में कर रही पूछताछ

झालावाड़ में कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 21.40 ग्राम स्मैक जब्त की है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी शब्बीर उर्फ राजा हुसैन को मुक्तिधाम मुंडेरी, झालावाड़ से पकड़ा गया। उसके पास से 10 ग्राम 29 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, दूसरे आरोपी अमजद उर्फ लाला को ईदगाह तिराहा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 11 ग्राम 11 मिलीग्राम स्मैक मिली। कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस उनसे स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *