खगड़िया में संपूर्णता अभियान 2.0 की जागरूकता रैली:स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

खगड़िया में संपूर्णता अभियान 2.0 की जागरूकता रैली:स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

खगड़िया में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली खगड़िया के परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत विशेष रूप से जन्म के समय शिशु के वजन, टीबी मामलों की सूचना दर और कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) आयोजित करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। रैली में गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, पोषण और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य लक्ष्य आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में चयनित संकेतकों पर 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम लाभार्थी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने बताया कि अभियान की अवधि में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पशु स्वास्थ्य से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ग्राम सभाएं, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला दिवस, टीकाकरण दिवस और विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वास्थ्य जागरूकता में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। खगड़िया में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली खगड़िया के परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत विशेष रूप से जन्म के समय शिशु के वजन, टीबी मामलों की सूचना दर और कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) आयोजित करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। रैली में गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, पोषण और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य लक्ष्य आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में चयनित संकेतकों पर 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम लाभार्थी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने बताया कि अभियान की अवधि में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पशु स्वास्थ्य से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ग्राम सभाएं, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला दिवस, टीकाकरण दिवस और विज्ञान दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वास्थ्य जागरूकता में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *