Mamta Kulkarni Post: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक रही है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, लेकिन अचानक जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने और साध्वी बनने का फैसला किया और श्रीयामाई ममता नंद गिरि बन गईं, तो उनके फैंस चौंक गए थे, लेकिन ममता ने मोहमया सब छोड़ इस रास्ते पर जाने का फैसला किया था।
ऐसे में कुछ समय पहले उन्होंने जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अहंकारी कहा था और कहा था कि बड़े पद पर आसीन होने से पहले अहंकार त्यागना जरूरी है। जिसके बाद उन पर बड़ा एक्शन लिया गया और उन्हें किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया। अब ऐसे में उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जो उन्होंने भगवान और सच्चाई के साथ ही भगवा कपड़ो पर भी किया है।
ममता कुलकर्णी ने किया पोस्ट (Mamta Kulkarni Post)
ममता कुलकर्णी को जब से किन्नर अखाड़ा से बाहर निकाला है, वह अपने इंस्टाग्राम पर खुद को लेकर और महामंडलेश्वर को लेकर वीडियो शेयर कर रही है। इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “नवंबर 2024 का यह संदेश स्पष्ट करता है कि केवल भगवा कपड़ो में आत्मज्ञान धारण करना की पहचान नहीं है, सच्चा ज्ञान और सत्य भी किसी वेशभूषा या दिखावे के मोहताज नहीं होते। हमें बाहरी स्वरूप को ही ईश्वर या अंतिम सत्य मानने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वास्तविक बोध दिखावे से कहीं गहरा है।” इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट कर इसे सही बता रहे हैं।
ममता कर चुकी हैं पहले बॉलीवुड को लेकर बात (Mamta Kulkarni On Aamir Khan)
ममता कुलकर्णी ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि आज की तरह पहले हर स्टार के पास अपनी वैनिटी वैन नहीं होती थी। ऐसे में फिल्म ‘बाजी’ की शूटिंग के समय आमिर खान अक्सर उनके घर आया करते थे और उनके बेडरूम में जाकर आराम से अपने कपड़े बदलते थे और पैकअप के बाद किचन में जाकर खुद अपने लिए चाय भी बनाते थे। उस समय सभी लोग एक परिवार की तरह रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।


