किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप एनएच-27 पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लाई से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ट्रक में चालक समेत सवार थे छह लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या WB-73-D-4023 पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से प्लाई लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। ट्रक में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बस स्टैंड के पास पहुंचा, उसके पिछले हिस्से से अचानक घना धुआं उठने लगा। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं घटना के बाद एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोग, राहगीर और परिवहन विभाग के कर्मियों ने बाल्टी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटनास्थल से देखें 5 PHOTOS आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में ट्रक का पिछला हिस्सा और उस पर लदी पूरी प्लाई जलकर राख हो गई, जबकि आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर ट्रक को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा और वाहनों की नियमित तकनीकी जांच में लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने वाहन मालिकों से समय-समय पर इलेक्ट्रिक सिस्टम की जांच कराने की अपील की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप एनएच-27 पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लाई से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ट्रक में चालक समेत सवार थे छह लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या WB-73-D-4023 पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से प्लाई लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। ट्रक में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बस स्टैंड के पास पहुंचा, उसके पिछले हिस्से से अचानक घना धुआं उठने लगा। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं घटना के बाद एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोग, राहगीर और परिवहन विभाग के कर्मियों ने बाल्टी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटनास्थल से देखें 5 PHOTOS आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में ट्रक का पिछला हिस्सा और उस पर लदी पूरी प्लाई जलकर राख हो गई, जबकि आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर ट्रक को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा और वाहनों की नियमित तकनीकी जांच में लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने वाहन मालिकों से समय-समय पर इलेक्ट्रिक सिस्टम की जांच कराने की अपील की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


